पंजाबी समाज ने शहीद भगतसिंह की जयंती पर रैली निकालकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये

फरीदाबाद : पंजाबी समाज ने शहीद भगतसिंह की जयंती पर पंजाबी समाजसेवी परविन्द्र राजपाल के 5 नम्बर कार्यालय से लेकर शहीद भगतसिंह चौक तक ढोल व नगाड़ो के साथ रेैली निकाली व शहीद भगतसिंह चौक पर उनकी प्रतिमा को पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्वांजली दी। इस मौके पर पंजाबी नेता हरीश चन्द्र आज़ाद व समाजसेवी हरेन्द्र भाटी वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

समाजसेवी परविन्द्र राजपाल ने कहा कि शहीद भगतसिंह को श्रद्वा सुमन अर्पित करने का यह हमारा पहला प्रयास था और मैंने शहीद भगतसिंह से प्रेरणा लेकर ही स्वयं को देश सेवा में समर्पित किया हुआ है।

आज़ादी के शहज़ादे संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि शहीदे आज़म भगतसिंह के बलिदान ने ही आज़ादी की नींव बुलंद कर दी थी उनका यह बलिदान प्रत्येक भारतवासी कभी नहीं भूल सकता इसलिये शहीद भगतसिंह की जयंती व बलिदान पर सभी देशवासी किसी न किसी रूप में उन्हें याद करते हुए श्रद्वा सुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि मेरी एक किताब आज़ाद विचार पब्लिश हो रही है जिसमें देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनीयाँ होंगी।

समाजसेवी हरेन्द्र भाटी ने कहा कि शहीद भगतसिंह युवाओं के प्रेरणा स्त्रौत हैं। उन्होंने कहा कि भगतसिंह जैसे शहीदों के बलिदान से ही हम खुली हवा में सांस ले पर रहे हैं।

इस मौके पर हरेन्द्र भाटी, अमन गोयल, हरीश चन्द्र आज़ाद, रजत लाम्बा, परविन्द्र राजपाल, संतोष यादव, चौधरी चन्द्रपाल, मांमचन्द, जगदीश भाटिया, गुलशन नागपाल, अमरीक सिंह खुराना, अंकुश राजपाल, रवि राजपाल, सलीम, सतीश कुमार लाडा, जसप्रीत सिंह, रजनी भाटिया, माधुरी शर्मा, कविता आहूजा, सोनिया कथूरीया, बिंदु राजपाल, तनुजा सेठी, कमलेश राजपाल, संत लाल, विनय खत्री, जॉय अरोड़ा, टी एन कपूर, गुरमीत सिंह, त्रिलोक सिंह, देवराज व जोगिन्द्र आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!