जे सी बोस विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

– कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने विश्वविद्यालय परिसर में फहराया तिरंगा

फरीदाबाद, 26 जनवरी : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा देश का 74वां गणतंत्र दिवस समारोह विश्वविद्यालय परिसर में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया और समारोह को संबोधित किया। कुलपति ने सुरक्षा कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसे सभी के द्वारा खूब सराहा गया। समारोह में कुलपति प्रो. तोमर के साथ उनकी धर्मपत्नी स्वीटी तोमर भी मौजूद रही।

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. तोमर ने गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को महान स्वतंत्रता सेनानियों महात्मा गांधी, सरदार पटेल और डॉ अम्बेडकर जैसे महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा देश की एकता और अखण्डता को कायम रखने का संकल्प लेेना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. तोमर ने विश्वविद्यालय की विभिन्न ढांचागत विकास परियोजनाओं की जानकारी दी तथा नई योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने सभी को विश्वविद्यालय की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

समारोह में सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी तथा काफी संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता, विद्यार्थी कल्याण प्रो. लखविन्दर सिंह, निदेशक, युवा कल्याण डॉ प्रदीप कुमार, डिप्टी डीन डॉ. सोनिया बंसल, डाॅ. शिल्पा सेठी और डाॅ. हरीश कुमार की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों में मिठाईयां बांटी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!