राष्ट्र रक्षा संघ हरियाणा द्वारा आयोजित समाज गौरव सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : देश के सबसे महान राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र रक्षा संघ हरियाणा एवं समस्त मौर्य राजवंशी समाज के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह मौर्य राजवंशी ऐतिहासिक विरासत का महत्व व प्रथम शिक्षिका माता सावित्री फुले जयंती का कार्यक्रम फरीदाबाद के भोजपुरी अवधी प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
राष्ट्र रक्षा संघ हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर आशीष मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना, समाज में डॉक्टर इंजीनियर, एडवोकेट, साइंटिस्ट शोधकर्ता, समाजसेवी ,शिक्षक पत्रकार, कला के क्षेत्र में, खेल के क्षेत्र, के साथ उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य को सम्मानित किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी राजकुमार सैनी, क्षेत्रीय विधायक सतीश फागना, पार्षद कवींद्र चौधरी, पार्षद सरिता यादव, संतोष यादव, सामाजिक मुद्दों पर हमेशा आगे रहने वाले बाबा राम केवल दास सैनी के साथ कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी समाज की समस्त सरदारी, अध्यक्ष, समाज के प्रबुद्ध जन, बुद्धिजीवी वर्ग, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं व माताएं बहने आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राजकुमार सैनी ने सामाजिक राजनीतिक व शैक्षिक उन्नति पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने अपने विचार साझा किए। राष्ट्र रक्षा संघ हरियाणा की टीम के कार्यों की सराहना करते हुए सभी प्रबुद्ध जनों ने आगे भी टीम को इस तरह की गतिविधि करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम को सफल करने में आर.सी. प्रसाद कुशवाहा, विनोद सैनी, इंदल मौर्य, चंदन कुशवाहा, अमरेश मौर्य, डॉ शशिकांत कुशवाहा, के. पी. सिंह शाक्य, गजेंद्र मौर्य, पंकज शाक्य, रमाशंकर मौर्य, मुरलीधर मौर्य, राजेश कुशवाहा, रमेश सैनी, सोनू सैनी, देवराज कुशवाहा, यशवंत मौर्य, संजीव कुशवाहा, अमरजीत मौर्य, सुरेंद्र सैनी, जितेंद्र मौर्य, रमेश मौर्य, राममिलन मौर्य, के. डी. सिंह कुशवाहा, अभिषेक वर्मा, नंदकुमार मौर्य, वीरेंद्र कुशवाहा, श्रीकांत मौर्य, एडवोकेट संजय मौर्य, रामजी कुशवाह, भानु कुशवाहा, दीवान सिंह शाक्य, कृष्णा मौर्य, राकेश मौर्य, संजय मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, डॉ जी. सी. सैनी, कमल सैनी, मनोज सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्र रक्षा संघ की टीम ने सभी आए हुए अतिथियों एवं सहयोगियों एवं भोजपुरी अवधी समाज की समस्त सम्मानित टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।