Rotary Club of Faridabad Sapphires और जाट सभा, फरीदाबाद द्वारा 24 महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की गईं

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सैफ़ायर्स और जाट सभा, फरीदाबाद द्वारा बसन्ती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किसान भवन, सेक्टर 16, में आयोजित कार्यक्रम में 24 महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की गईं.. समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर श्री विक्रम सिंह जी.. ( डी.सी.फरीदाबाद) और रोटरी के आगामी गवर्नर अजीत जालान ने शिरकत की और रोटरी क्लब सैफायर और जाट समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और पूर्ण प्रशंसा की।
कार्यक्रम आयोजक मंशा ग्रुप के चेयरमैन नरेश मलिक ने बताया कि रोटरी और बसन्ती देवी ट्रस्ट द्वारा दो स्किल सेंटर चलाए जा रहे हैं जिसमें छह महीने का कोर्स करवा कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जाती है.. जब ये महिला कोर्स पूरा कर लेती हैं तब उन्हें सिलाई मशीन भी भेंट की जाती है। रोटरी सैफायर की और से प्रधान अंजू श्रीवास्तव, सचिव रजनीश मलिक, कोषाध्यक्ष दलीप वर्मा और तमाम रोटरी और जाट सभा के पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ाया।



