गूगल पर रेटिंग व शेयर मार्केट मे निवेश के नाम पर 1,57,798/- रु की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

फरीदाबाद : सुर्या विहार पार्ट-3,सेहतपुर फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 17 अक्टुबर 2024 को उसके पास व्हाट्सअप पर एक मैसेज आया जिसमे गुगल पर रेटिंग व शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में जानकारी थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता से गुगल पर रेटिंग व शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर कुल 1,57,798 रुपये की ठगी की गई। जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल मे संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक वासी गंगानगर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया की अभिषेक खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे किसी को दिया था। आरोपी बेरोजगार है तथा उसके खाता में ठगी के कुल 8,000 रुपये आए थे।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!