पर्वतीय कॉलोनी निवासी व्यक्ति महेश को आग लगाने के मामले में एसीपी क्राइम अमन यादव की अध्यक्षता में एसआईटी टीम गठित

मामले में जुडिशल मजिस्ट्रेट द्वारा पीड़ित महेश के 164 CRPC के बयान कराए गए हैं।

  • वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर तफतीश की जा रही है।
  • फॉरेंसिक साइंस एफएसएल की डॉक्टर मनीषा की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।
  • थाना प्रबन्धक सारन, इंचार्ज चौकी पर्वतीय कॉलोनी और क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी एसआईटी टीम के सदस्य है।

फरीदाबाद 15 दिसम्बर : बता दे कि 13-14 दिसम्बर की रात को महेश निवासी पर्वतीय कॉलोनी को आग लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पर डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन, एसीपी विनोद कुमार, एसीपी क्राइम अमन यादव, क्राइम ब्रांच की टीम, एफएसएल की टीम व थाना प्रबंधक सारन और चौकी इंचार्ज पर्वतीय कॉलोनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वारदात के बारे थाना सारन में संगीन धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश की जा रही है।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के द्वारा मामले में तुरंत कार्रवाई के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष एसीपी क्राइम अमन यादव, सदस्य थाना सारन एसएचओ, पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी और क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 है।

घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। आरोपियो की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच , व थाना पुलिस की टीम तलाश में जुटी है। वारदात में शामिल आरोपियो को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!