जिला नगर योजनाकार, ईन्फोर्समैन्ट द्वारा अवैध कालोनी में की गई तोडफोड की कार्यवाही : डीसी जितेंद्र यादव

फरीदाबाद, 12 अक्टूबर। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि आज मंगलवार को जिला नगर योजनाकार, ईन्फोर्समैन्ट एण्ड विजीलेंस द्वारा गाँव मुजेड़ी की राजस्व सम्पदा में तीन अवैध कालोनी जो कि लगभग 10 एकड भूमि पर विकसित की जा रही थीं, जिला प्रशासन की मदद से तोडफोड की कार्यवाही अमल में लाई गई। तोडफोड की कार्यवाही के दौरान अवैध कालोनियों में बनाए गए रोड़ नेटवर्क के अलावा 80 डीपीसी/बाउंड्रीवाल में तोडफोड की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही शहरी क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है। तोडफोड की कार्यवाही के दौरान राजेन्द्र टी० शर्मा, जिला नगर योजनाकार-कम-ड्यूटि मजिस्ट्रेट, श्री अनिल, एसआई थाना सदर बल्लभगढ पुलिस बल व सुभाष शर्मा जे०ई० मौजूद थे।

तोडफोड की इस कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनाकार, ईन्फोर्समैन्ट एण्ड विजीलेंस, फरीदाबाद राजेन्द्र टी० शर्मा द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा की जा रही तोडफोड में और सख्ती बरती जायेगी ताकि अवैध कालोनी काटने व उसमें निर्माण करने वाले मंसूबे पूरे न हो सकें और समय रहते पनप रहे अवैध निर्माण को तोड़ा जा सके। यहाँ यह भी बताया जाता है कि सभी अवैध कालोनियों में जन साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाये जा चुके हैं। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि अवैध कॉलोनियों में भूमाफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट ना खरीदें व अपनी मेहनत की कमाई को बरबाद ना होने दें। क्योंकि अवैध कालोनी में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। कोई भी अवैध कालोनी/निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कालोनी/निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!