प्रदेश कांग्रेस के युवा प्रवक्ता रोहित नागर ने तिगांव विधानसभा स्थित राजीव नगर कॉलोनी में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत लोगों से जनसम्पर्क किया

फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश में चलाए जा रहे कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रोहित नागर तिगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित राजीव नगर कॉलोनी पहुंचे और लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। स्थानीय लोग सीवर, पानी एवं सडक़ों की मूलभूत समस्याओं से ग्रसित हैं, मगर प्रदेश सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनकी सुनने को तैयार नहीं है।

रोहित नागर ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का काम किया है। हरियाणा में बेरोजगारी दर बहुत बढ़ चुकी है, जिससे प्रदेश का युवा भटक रहा है और नशे एवं अपराध की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने की बजाय, उनको सही रास्ते पर ले जाने की बजाय उनको राह से भटकाने का काम कर रहे हैं। राजीव नगर कॉलोनी के लोगों ने कहा कि प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार में न तो कोई अधिकारी और न ही कोई जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं का समाधान करने को तैयार है। कॉलोनी में सडक़ों का बुरा हाल है, टूटी पड़ी हैं, सीवर लाइन डाली ही नहीं गई है और पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था भी जनप्रतिनिधियों द्वारा नहीं की गई।

रोहित नागर ने कहा कि भाजपा के नेताओं पिछले 9 वर्षों से सिर्फ अपने निजी स्वार्थ साधने का काम किया है, उन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। अधिकारियों से मिलकर वो सिर्फ अपनी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करवा रहें हैं। ऐसे में आम जनता की आवाज कौन सुनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर जनता के एक-एक पैसे का हिसाब इन लोगों से लिया जाएगा। आज भाजपा सरकार ने हरियाणा को विनाश के दलदल में धकेल दिया है और ऐसे में कांग्रेस ही इस दलदल से निकाल कर प्रदेश को एक बार फिर विकास की तरफ ले जाने का काम करेगी।

नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं कह रहे हैं कि हमारे युवा पाश्चात्य संस्कृति व बदलते परिवेश में नशे की तरफ बढ़ रहे हैं और इसके लिए साइक्लोथॉन अभियान चला रहे हैं। मगर, मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि युवाओं को रोजगार देने की जरूरत है, नशे के खिलाफ जागरूक करने की जरूरत है। अगर युवाओं के पास रोजगार होगा, काम धंधा होगा तो वो इन व्यर्थ की चीजों से अपने आप दूर हट जाएगा। मगर, प्रदेश की मनोहर सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी, महंगाई एवं अपराध की दुनिया में झोंकने का काम किया है। उन्होंने राजीव नगर कॉलोनी के सैंकड़ों लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने वाली है और उनके काम प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।

इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से राजेन्द्र प्रसाद, युवराज पाण्डे, पंकज सिंह, विमल एवं अमित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!