वार्ड नंबर-7 का समुचित विकास करवाना मेरा एकमात्र उद्देश्य : विकास नैन

फरीदाबाद : भाजपा जवाहर कॉलोनी के मंडल उपाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर-7 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार विकास नैन ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास’ की नीति के तहत शहरों व गांवों का समूचा विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में जहां प्रधानमंत्री मोदी विकास की गंगा बहा रहे है, वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

विकास नैन ने कहा कि फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा सहित अन्य भाजपा विधायक मिलकर फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा कि जितना विकास भाजपा सरकार में फरीदाबाद जिले का हो रहा है, उतना विकास आज तक किसी भी पूर्व की सरकार में इस जिले में नहीं हुआ।

विकास नैन ने कहा कि उनका राजनीति में आने का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को दूर करके जनसेवा करना है। इसी उद्देश्य को लेकर वह आगामी नगर निगम चुनावों में बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उन्हें विजय बनाकर निगम सदन में भेजा तो वार्ड नंबर 7 को विकास के मामले में जहां आदर्श वार्ड बनाया जाएगा, वहीं टूटी सडक़ें, कच्ची गलियां, जल निकासी, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करके लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। विकास नैन ने वार्ड नंबर 7 की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि अगर वह वार्ड का समुचित विकास चाहते हैं तो उन्हें आगामी चुनावों में भारी मतों से विजयी बनाकर पार्षद बनाएं ताकि वह इस वार्ड की विकास के मामले में समुचित कायाकल्प कर सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!