2.219 किलोग्राम अफीम व 1.063 किलोग्राम गांजा बरामद, 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 27 अप्रैल को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर 2.219 किलोग्राम अफीम व 1.063 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी नारायण, निवासी गांव कुकडेश्वर, जिला नीमच, मध्य प्रदेश को 2.219 किलोग्राम अफीम सहित शिवालिक कॉलोनी, NIT-2 फरीदाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वह अपने गांव में अफीम की खेती करता है और अफीम को सरकार को बेचता है। अधिक मुनाफा के लालच में वह फरीदाबाद में अफीम बेचने आया था। जब्त की गई अफीम की बाजार में कीमत 5 लाख रुपए से अधिक है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।

वहीं एक अन्य मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गुलशन कुमार, निवासी राजखंड, मुजफ्फरनगर, बिहार को 1.063 किलोग्राम गांजा सहित आगरा नहर पुल, थाना खेडीपुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना खेड़ीपुल में एनडीपीएस की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

गुलशन से पूछताछ में सामने आया कि वह बिहार से गांजा लाकर फरीदाबाद में बेचने के लिये आया था। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर 5 पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!