ढोल बजाने वाले अर्जुन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • ढोल बजाने वाला अर्जुन अपनी एक दिन की दिहाड़ी 350 रु लेने गया था

फरीदाबाद : आपको बता दे कि 24 जुलाई को किसी ने अर्जुन की हत्याकर लाश को आगरा नहर में फैंक दिया था। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादयान ने सभी क्राइम ब्रांचों को तुरंत कार्रवाई के दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी बदलू बल्लबगढ़ की शिव कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी शादियों में बैंड बाजा बजाने का काम करता है मृतक अर्जुन भी आरोपी के साथ ढोल बजाता था । क्राइम ब्रांच टीम ने सूत्रों से मिली सुचना के आधार पर आरोपी को सीही गांव तिगांव रोड़ से गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि मृतक अर्जुन उसके पास दिहाड़ी के पैसे लेने के लिए आया था। जिसके साथ किसी बात को लेकर आपस में झगडा हो गया है। जिसमें आरोपी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर अर्जुन की हत्या कर दी और आगरा कैनाल के पास झाडियों में लाश को फेंक दिया था।

मामले में गहनता से पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। फरार अन्य आरोपियो को पकडने के लिए क्राइम ब्रांच टीम लगातार रेड कर रही है जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!