हमारे डीएनए में है नेचर और पेड़ पौधों के प्रति लगाव की भावना : तरुण चुघ

फरीदाबाद : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा कांग्रेस एक एक्सपायर्ड इंजेक्शन है, एक्सपायर्ड इंजेक्शन कहीं भी लगाया जाए, यह चलने वाला नहीं है। कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और कांग्रेस के नेता ही पार्टी पर सवाल खड़ा कर रहे हैं तथा घुटन के कारण कांग्रेस को छोड़ रहे हैं। श्री चुघ ने कहा कि हरियाणा की जनता को जानता हूं कि हरियाणा के लोग कांग्रेस को पसंद नहीं करते। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा स्पष्ट बहुमत लेकर तीसरी बार सरकार बनाएगी। श्री चुघ ने फरीदाबाद में कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान ये बातें कहीं। इससे पहले तरूण चुघ ने कुंदन ग्लोबल स्कूल में मां के नाम पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में और तेजी से काम करने का संदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने रोज गार्डन सेक्टर 17 में भी मां के नाम पौधा लगाया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व फरीदाबाद पहुँचने पर जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़ों और फूल मालों से राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ जी का भव्य स्वागत किया।
राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक वैश्विक नेता हैं जो विश्व की नीतियों को प्रभावित करते हैं और विश्व के शीर्ष नेतृत्व में मोदी जी का नाम आता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से 10 करोड़ ज्यादा वोट मिले हैं। लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा तथा विधानपरिषद देश की जनता ने भाजपा को खुलकर आशीर्वाद दिया है। भाजपा की जनहितैषी नीतियों के कारण देश के 20 से ज्यादा प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकारें हैं। विपक्ष को घेरते हुए श्री चुघ ने कहा कि विपक्ष के जो लोग झूठ और भ्रम फैला रहे हैं उन्हें जनता ने दो डिजिट पर ही रोका हुआ है। श्री चुघ ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून 1975 को संविधान को कुचला था और लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया था।
श्री चुघ ने ग्लोबल स्कूल में मां के नाम पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में और तेजी से काम करने का संदेश दिया। पौधारोपण कार्यक्रम के आयोजक कुंदन ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन भारत भूषण और डायरेक्टर कमल अरोड़ा ने स्कूल पहुँचने पर उनका स्वागत किया। यहां श्री चुघ ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व का पर्यावरण के रूप में मार्गदर्शन कर रहा है। क्योंकि हमारे डीएनए में नेचर के प्रति लगाव है। हमारे डीएनए में फल और फूल को भी भगवान का प्रसाद माना गया है। भोग की वस्तु नहीं माना गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, मनमोहन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना, जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, आदि उपस्थित रहे और सभी ने पौधरोपण किया । जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, कार्यक्रम के आयोजक कुंदन ग्लोबल स्कूल के चेयरमेन भारत भूषण और डायरेक्टर कमल अरोड़ा ने उपस्थित सभी लोगों को एक पेड़ माँ के नाम लगाने और पेड़ की देखभाल करने का आह्वान किया।
श्री चुघ रोज गार्डन सेक्टर 17 में वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन गुप्ता और भाजपा प्रयार्वरण संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने जिला अध्यस्क्ष राजकुमार वोहरा, फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, चेयरमेनन धनेश अधलखा, मूलचंद मित्तल, मनमोहन गुप्ता, यशराज जजौरिया जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, के साथ विशाल पौधारोपण का शुभारम्भ किया और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मोदी जी इस मुहीम फरीदाबाद के जन जन पंहुचाने का आह्वान किया।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ पाकिस्तान से आए सिंधी सिख परिवारों के डेरे में भी पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। श्री चुघ ने सिंधी सिख परिवारों की परेशानियों और बातों को ध्यान सुना। श्री चुघ ने सभी लोगों से आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री नायब से बातचीत कर आप लोगों की सभी समस्स्याओं का तुरंत हल कराने का काम करेंगे।

मोदी जी के नेतृत्व में भारत की बेटियाँ आगे बढ़ रही है, अब बेटियां रुकने वाली नहीं : तरुण चुघ
तरूण चुघ ने हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया द्वारा आयोजित साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस कार्यक्रम में पहुचे। यहां उन्होंने रेनू भाटिया के साथ अरावली गोल्फ क्लब में एक पेड़ माँ के नाम मुहीम के तहत पौधारोपण किया। कार्यक्रम में रेनू भाटिया और हरियाणा पुलिस अधिकारी जसवीर सिंह ने उपस्थित सैंकड़ो महिलाओं को साइबर सिक्योरिटी की जानकारी दी। इस अवसर पर तरुण चुघ ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम मुहीम के साथ जुड़ें और पेड़ लगायें। प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान हरियाणा की भूमि से शुरू किया और जितने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चले, देश की बेटियां बची। आज भारत की बेटियां एडवोकेट बन रही हैं, न्यायाधीस बन रही है, डॉक्टर बन रही है, सरकार में बड़े बड़े पदों पर बैठ रही है, भारत की बेटी अब रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की हर बेटी चाहे किसी मजहब की हो जाति की हो धर्म को हो उनको आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता । रेनू भाटिया ने इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की एनुअल रिपोर्ट 2023 को सार्वजानिक किया और श्री तरुण चुघ और जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा को मोंमेटों भेंट किया।
कार्यक्रमों में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, पंकज सिंगला, लक्षमन तंवर राजबाला सरधाना, मंडल अध्यक्ष नीरज मित्तल, कुलदीप साहनी, जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, भाजपा नेत्री नीरा तोमर, मनमोहन गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्षा राजबाला सरदाना, महामंत्री अलका भाटिया, सीमा भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, पंकज सिवाल, मुकेश अग्रवाल, वीरेंद्र यादव, रमेश भारद्वाज, सतीश शर्मा, राजेन्द्र तालान आदि मौजूद रहे।



