faridabad crime ऑटो चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

faridabad crime : गुरुकुल सदानन्द बस्ती फरीदाबाद वासी एक महिला ने थाना सुरजकुण्ड में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक ऑटो है जिसे उसने 4 सितम्बर को अपने घर के बाहर खडा किया था। जहां से किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने वह ऑटो चुरा लिया। जिस संबंध में थाना सुरजकुण्ड में चोरी कि धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने गुप्त सुत्रो से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्रांइम ब्रांच बार्डर की टीम ने जुगनू(24) वासी मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश व कुलदीप(24) वासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश को बाईपास रोड सेक्टर 37 से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने पुछताछ में बताया की वह नशा करने के आदी है तथा नशा पुर्ति के लिए उन्होंने यह ऑटो चुराया था। जुगनू का पुर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों आरोपी दोस्त है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर ऑटो बरामदगी के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



