छात्राओं को तनाव रहित बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए

फरीदाबाद ! राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सौजन्य से प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में द राइजिंग तमसो मा ज्योतिर्गमय संस्था के संस्थापक अध्यक्ष और मोटीवेटर तरुण शर्मा के सहयोग से परीक्षा की अच्छी तैयारी कैसे करे विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभिप्रेरक तरुण शर्मा अनस्टॉपेबल का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि सकारात्मक सोच और समझ से हम प्रत्येक क्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त कर सकते है। उन्होंने तरुण शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि तरुण शर्मा का सतत सहयोग हमारी छात्राओं को परिश्रम करने के लिए उत्प्रेरण का कार्य कर रहा है तथा हम इन की जितनी भी प्रशंसा और आभार व्यक्त करें कम है। तरुण जी स्वयं राजकीय विद्यालय के छात्र रहे है इसलिए भी इन का राजकीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के प्रति विशेष स्नेह रहता है एन एच तीन फरीदाबाद के कन्या विद्यालय का सम्पूर्ण अध्यापक स्टाफ और बच्चे इन का दिल से सम्मान और स्वागत करते है।

तरुण शर्मा ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपना टारगेट तय करो और अपने आप से प्रतिस्पर्धा रखो तथा हमेशा से इस प्रकार परिश्रम करो कि आप का प्रदर्शन पिछली बार से ज्यादा अच्छा हो। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए पढ़ाई के बीच बीच में छोटे छोटे ब्रेक भी लेते रहे। जो भी आप पढ़ रहे है उसे लिख कर याद करे, लिख कर याद करने से आपको परीक्षाओं में भी सहायता मिलेगी और आप किसी भी तरह के स्ट्रेस का शिकार नहीं बनेंगे। महत्वपूर्ण फार्मूले, लेखकों के नाम और पॉइंट्स को अंडरलाइन कर लें और एक से अधिक बार पढ़ें और रिवाइज भी करें। आप अपने माता, पिता और अध्यापकों से अपनी कठिनाइयों के विषय में भी बात कर के दूर करने का प्रयत्न करें। कम से कम छ सात घंटे की नींद भी अवश्य ले ताकि आप हमेशा फ्रेश महसूस करे। परीक्षा के दिनों में विशेष कर बाहर के खाने से बचें, घर का मम्मी के हाथ से बना हुआ खाना ही खाएं। तरुण शर्मा ने कहा कि असंभव शब्द को अपने शब्दकोश से निकाल दें क्योंकि इंपॉसिबल का ठीक अर्थ है आई एम पॉसिबल। इसलिए सकारात्मक होकर कार्य करें सफलता अवश्य मिलेगी। तरुण शर्मा जी का सुंदर अभिप्रेरणा के लिए और इतना अधिक समय देने हेतु प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा, सुंदर लाल, जसनीत कौर, बेबी सचकीरथ और हेमलता ने बहुत बहुत आभार व्यक्त किया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!