यातायात पुलिस द्वारा 1200 से अधिक बुलेट मोटरसाइकिल चेक कर 86 किए इंपाउंड

  • शहर में 111 स्थानों पर 1076 सीसीटीवी कैमरे से यातायात नियम का उल्लंघन करने वालो पर रखी जा रही है नज़र

फरीदाबाद : डीसीपी ट्रैफिक नीतीश अग्रवाल द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान चलाया गया है जिसके तहत साइलेंसर मॉडिफाई करवाके पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल के 27 सितंबर 2022 से अब तक 86 इंपाउंड किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक के दिशानिर्देश तथा एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़ने वालों के खिलाफ 27 सितंबर से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक करीब 1500 से अधिक बुलेट मोटरसाइकिल को चैक किया गया। चैकिंग के दौरान 86 बुलट मोटरसाइकिल इंपाउंड किए गए हैं वहीं 90 बुलेट के चालान काटकर कानूनी कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2021 में पटाखे छोड़ने वाली 132 बुलेट मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा और पटाखे छोड़कर ध्वनि प्रदूषण करने वाले बुलेट इंपाउंड किए जाएंगे। इसके साथ ही साइलेंसर को मॉडिफाई करने वाले मैकेनिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए रही है। आमजन से अनुरोध है कि वह कंपनी का लगाया हुआ साइलेंसर ही उपयोग करें अन्यथा उनके वाहन को इंपाउंड करके उन्हें आर्थिक दंड से दंडित किया जाएगा। फरीदाबाद पुलिस की अपील ट्रैफिक नियमों का पालन करें सुरक्षित रहें!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!