ओल्ड फरीदाबाद मार्किट में महिला का सोने का मंगलसूत्र स्नैचिंग करने वाले 2 आरोपियो को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

- आरोपी से मंगलसूत्र और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधिक मामलों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 जगबीर सिंह की टीम ने स्नैचिंग के मामले में 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में विकास और रोहित उर्फ चुररी का नाम शामिल है दोनों आरोपी दिल्ली के निहाल विहार के रहने वाले है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को तिहाड जेल से प्रोडेक्शन वांरट पर लिया है। क्राइम ब्रांच टीम ने वारदात के संबंध में सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी के सहयोग से आरोपियो का पता लगया। दोनों आरोपियो से पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियो ने ओल्ड फरीदाबाद मार्किट से पैदल जा रही एक महिला का सोने का मंगलसूत्र मोटरसाइकिल पर सबार होकर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। महिला की शिकायत पर अनजान व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियो से मंगलसूत्र व वारदात में प्रयोग की गई मोटर साइकल बरामद की गई है। दोनों आरोपी स्मेक व शराब पीने के आदि है। आरोपी अपने शौक की पूर्ती के लिए स्नैचिंग और चोरी की वारदात को अंजाम देते है। दोनों आरोपियो ने दिल्ली में चोरी व स्नेंचिंग की 28 वारदातों को अंजाम दिया है। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!