वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अलग-2 स्थान से किया गिरफ्तार

– दोनों आरोपियो से 7 वारदातों को सुलझाते हुए 4 मोटरसाइकिल और एक बटनदार चाकू बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विकास और कुलदीप का नाम शामिल है। आरोपी विकास उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के गांव उरेंग का तथा आरोपी कुलदीप मूल रुप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गांव छलेसर का तथा वर्तमान में आरोपी फरीदाबाद के भूपानी गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी विकास को बटनदार चाकू सहित थाना एनआईटी के एरिया से काबू किया है। तथा आरोपी कुलदीप को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियो से पूछताछ में थाना सूरजकुण्ड के तथा भूपानी के लडकी के अपाहरण के मामलों को सुलझाते हुए दोनों लडकियों को नोएडा से बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियो से थाना ओल्ड के तीन व आदर्श नगर के एक चोरी के मामले को सुलझाते हुए 4 मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपी नशा करने के आदि हैं अय्याश किस्म के हैं आरोपी नशे की पूर्ति के लिए वाहन चोरी करने की वारदातों को अनजाम देते है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियो को अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!