16वां विशाल मां भगवती जागरण एवं कम्बल वितरण समारोह का आयोजन

फरीदाबाद, 14 मार्च। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 16वां विशाल मां भगवती जागरण एवं कम्बल वितरण समारोह तथा 25वां वर्षगांठ समारोह का आयोजन ओल्ड फरीदाबाद के सैय्यदवाड़ा स्थित दुर्गा मंदिर में किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ डा. आर.एन. शर्मा, पार्षद सुभाष आहुजा व विनोद भाटी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जागरण में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। जागरण में माता की भेंटों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। अतिथियों का आयोजकगणों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया वहीं स्मृति चिन्ह देकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जरूरतमंद लोगों को कम्बलों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पार्षद सुभाष आहुजा व विनोद भाटी तथा समाजसेवी पं. ओमप्रकाश व टोनी पहलवान ने संयुक्त रूप से कहा कि गरीब व जरूरतमंद की इंसान की मदद करना इंसान का सबसे बड़ा धर्म है और इसके लिए हर व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए क्योंकि जो जरूरतमंद की मदद करते हैं भगवान भी उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं।
उन्होंने कहा कि माता रानी के जागरण में बैठने का सुनहरी अवसर भाग्यशाली को मिलता है। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि सभी पर उनका आशीर्वाद बना रहे ऐसी मेरी कामना है। इसके अलावा महामाई का गुणगान कर श्रद्धालुओं को माता के भजनों पर झूमने पर विवश कर दिया। आयोजकों अशोक कुमार वर्मा, किशनचंद गांधी, सुरेंद्र अरोड़ा, कुलदीप सिंह साहनी, नवीन पसरीचा, बहादुर चंद मल्होत्रा, लोकेश गोयल, योगेश चावला, हंसराज कत्याल, विशाल गोयल, अनिल वर्मा, गुरु प्रसाद, केवल कृष्ण रतड़ा, मनोहर लाज जुनेजा, ब्रिजेश, प्रवेश शर्मा, कैलाश सचदेवा, अशोक नागपाल व राजू कत्याल ने सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार जताया वहीं माता रानी के सभी भक्तों का भी भारी संख्या में माता रानी के दरबार में पहुंचने पर पूरी श्रद्धा से जागरण देखने के लिए धन्यवाद किया।



