विग्स आन व्हील्स साइकिल राइडिंग को उपायुक्त जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फरीदाबाद, 23 मई। लक्ष्य रेडोनियर ने 150 किलोमीटर साइकिल राइडिंग का आयोजन किया। यह आयोजन विग्स आन व्हील्स, सेक्टर-10, फरीदाबाद में सम्पन्न हुआ। यह एक अंतरराष्ट्रीय राइड थी जो कि आडेक्स इंडिया और आडेक्स क्लब पेरिसियन, फ्रांस से अधिकृत साईकिल प्रतियोगिता है।

इस साईकिल राइडिंग को जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव व निवर्तमान पार्षद धनेश अदलक्खा ने हरी झण्डी दिखाकर मथुरा उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया।

इससे पहले उपस्थित साईकिल राईडरों को सम्बोधित करते हुए जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि साईकिलिंग करने से एक तो आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है साथ ही साथ पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। वह भी एक राईडर है, प्रत्येक बुधवार को वह तथा उनके अधिकारी साथी पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए साईकिलिंग कर सैक्टर-12 कार्यालय पहुंचते है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को छोटी से छोटी दूरी और छोटे से छोटे काम के लिए पैदल अथवा साईकिल का उपयोग करना चाहिए। साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।

निर्वतमान पार्षद धनेश अदलक्खा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री तक साईकिलिंग का उपयोग करते है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को वाहनों का उपयोग कम कर साईकिलिंग पर ध्यान देना चाहिए। वह भी क्षेत्र में अधिक से अधिक पैदल जाकर कार्य करते है।

इस मौके पर भव्य कौशिक और सतीश कुमार अदलक्खा जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव व निवर्तमान पार्षद धनेश अदलक्खा का बुक्के देकर स्वागत किया।

भव्य कौशिक और सतीश कुमार अदलक्खा ने बताया कि यह साईकिल राइडिंग फरीदाबाद के सैक्टर-10 से शुरू होकर कोसी कला मथुरा तक पहुंची पश्त्चात पुन: फरीदाबाद आकर समाप्त हुई। इसमें दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, पंजाब सहित देश के विभिन्न हिस्सों से 30 से अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइकिल राइडर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!