faridabad crime ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे कमाने का लालच देकर की गई थी ठगी
खाताधारक सहित दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने की कार्रवाई।

faridabad crime : सेक्टर-3, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 29 मार्च को इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन गेम का लिंक आया। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके पास मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि 2000/-रू गेम में लगवाकर 1,50,000/-रू जितवा देगा। फिर शिकायतकर्ता ने बताये गये तरीक से गेम खेला और ठग ने उसे बताया कि वह 4,50,000/-रू जीत गया है। जब उसने पैसों के लिए कॉल किया तो ठग ने कहा कि पहले 99,920/-रू भेजने होंगे। लालच में आकर उसने ठग के द्वारा बताये गये खाता में पैसा भेज दिये प्रांतोष को कोई पैसा नही दिया गया, जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनराज मीणा (21) वासी गांव चक विजयपुरा, दौसा व हेतराम मीणा (25) वासी गांव शिवसिहँपुरा, दौसा को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आय़ा कि हेतराम खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 58,900/-रू आये थे औऱ मनराज ने हेतराम का खाता लेकर आगे दिया था। आरोपी हेतराम B.A. की पढाई कर रहा है वहीं मनराज B.A. B.ed. पास तथा बेरोजगार है। आऱोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



