मिस्ड कॉल से शुरू हुआ था षड्यंत्र वाला प्यार, हुआ हैनीट्रप का शिकार

  • लुधियाना से महिला आरोपी सहित एक युवक गिरफ्तार।
  • हनी ट्रैप में फंसे युवक को उनके चंगुल से कराया आजाद, पुलिस दोनों आरोपियो को लेकर पहुचीं फरीदाबाद।
  • कोर्ट में पेश कर दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, पूछताछ जारी।

फरीदाबाद : सोशल मीडिया का उपयोग किसी के फायदे और नुकसान के लिए उसके विवेक का प्रतिबिंब होता है। थोड़ी-सी विवेकहीनता लोगों के लिए परेशानी का बड़ा कारण हो सकती है। घटना तिगाँव थानाक्षेत्र की है जिसमें, फरीदाबाद पुलिस की सफलता के साथ ही पीडि़त के परिजनों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दी।

लगभग एक माह पूर्व वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले 22 वर्षीय एक युवक को लुधियाना से एक अनजान युवती का मिस्ड कॉल आया था। लडक़े ने जब कॉल वापस की तो वह उस युवती के बातचीत से प्रभावित हो गया और क्रमश: मोबाईल से सोशल मीडिया होते हुए सिलसिला चल पड़ा। सोशल मीडिया की राह चलते दोनों एक दूसरे से तथाकथित रूप में गहरे घुल-मिल गये। किन्तु, लव मे लोगं डिस्टेंसिंग दोनों को रास नहीं आ रही थी। इसलिए युवती ने लडक़े को मिलने के लिए लुधियाना बुला लिया। 10 जुलाई को लडक़ा अपने घर से बहाना बनाकर लुधियाना पहुँचा। युवती उस युवक को अपने घर ले आई कमरे में बैठकर थोड़ी देर बातचीत करने के बाद योजना अनुसार उसके चचेरे भाई और एक अन्य आरोपी राज कुमार ने उन दोनों को कमरे में बंद कर दिया।

लडक़ी से बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। लडक़ी के सहआरोपियों ने लडक़े के परिजनों को फोन किया और लडक़े को बंधक बना लेने की बात बताते हुए पाँच लाख रूपये फिरौती माँग ली।

फरीदाबाद में लडक़े के परेशान परिजन तुरंत स्थानीय थाना पहुँचे। परिजनों ने तिगाँव थानाध्यक्ष को लडक़े के बंधक बनाने व फिरौती माँगने की पूरी जानकारी देते हुए लडक़े के कुशल बरामदगी करने के साथ अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की माँग की।

लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज करने के पश्चात् थानाध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह के निर्देश पर कार्य करते हुए व वैज्ञानिक सोर्स का इस्तेमाल कर त्वरित संज्ञान लेकर बंधक युवक की बरामदगी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर मामले का उद्भेदन करने के लिए स0 उप-निरीक्षक राकेश के नेतृत्व में हवलदार सुरेश, संदीप, सिपाही सुरेंद्र एवं महिला सिपाही आकांक्षा सहित पाँच सदस्यों की टीम गठित की। गठित टीम तुरंत लुधियाना के लिए निकल पड़ी।

लुधियाना पहुँचते ही पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग से लडक़े व लडक़ी के साथ-साथ सभी आरोपियों को लुधियाना में ईश्वर कॉलोनी, फोगल से ढूँढ निकाला। पीडि़त के साथ सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में फरीदाबाद लाया गया। युवती के साथ सहयोगी दोनों आरोपी का नाम राजकुमार और अजय है। तीनों आरोपियों की आयु 20 से 23 के बीच है।

तिगाँव थाना में पूछताछ के क्रम में पुलिस के समक्ष आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया तथा मामले के संबंध में आरोपी अजय ने बताया कि वह युवती का चचेरा भाई है तथा जब वह घर आया तो युवक बहन के साथ कमरे मे था। आरोपी अजय ने योजनाअनुसार आरोपी राजकुमार को बुलाकर दोनों ने फरीदाबाद से आये उस युवक को कमरे में बंद कर दिया, और झूठा केस में फंसाने की धमकी दी। पीडि़त युवक कमरे में रोने-गिड़गिड़ाने लगा। तब दोनों ने उसके परिजनों को फोन कर पीडि़त युवक को सुरक्षित वापस भेजने के लिए पाँच लाख रूपये की फिरौती माँग ली। दोनों आरोपी दैनिक मजदूरी का काम करते हैं।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है खबर लिखे जाने तक विधि-सम्मत तरीके से पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है। दोनों आरोपियों के कब्जे से युवक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड युवक का मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!