हवन कर किया गया युवा राष्ट्र चिंतन कार्यालय का उद्घाटन

फरीदाबाद : युवा राष्ट्र चिंतन कार्यालय का उद्घाटन हवन कर किया गया, जिसमें युवा समाजसेवी विनोद भाटी, समाजसेवी दीपक राठौर ने आहुति दी। युवा राष्ट्र चिंतन के अध्यक्ष पुष्कर भारद्वाज ने संगठन के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विगत तीन वर्षों से युवा राष्ट्र चिंतन का उद्देश्य निस्वार्थ रूप से समाज की सेवा करना, समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाते हुए एक सशक्त समाज का निर्माण करना रहा है।

इस अवसर पर तरुण फ़ागना (सुपुत्र सतीश फ़ागऩा, विधायक एनआईटी 86 फरीदाबाद), भगवान सिंह पार्षद, मनवीर भड़ाना पूर्व पार्षद, राकेश खटाना प्रधान, अनिल शर्मा उप प्रधान आरडब्ल्यूए डबुआ कॉलोनी एवं नगर के अनेक गणमान्य लोग और टीम युवा राष्ट्र चिंतन के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!