क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागर को 2 किलो गांजा पत्ती सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : गांजे का सेवन कर नशे में खुद को धुआं करने में सहयोग करने वाले नशे के सौदागरों पर पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने कड़ी कारर्वाई करने के निर्देश दिए है। इन्हीं दिशा-निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले आरोपी सिकंदर को गांजा पत्ती की डिलीवरी करते हुए मौके से गिरफ्तार किया।

आरोपी एक्टिवा स्कूटी पर सवार था। पुलिस ने स्कूटी रोक कर उससे वाहन के कागजात दिखाने को कहा तो आरोपी घबरा गया। इसके बाद पुलिस टीम को आरोपी पर संदेह हुआ। जब उस स्कूटी की तलाशी ली गई, तो स्कूटी से 2 किलो गांजा पत्ती बरामद हुई।

क्राइम ब्रांच टीम ने स्कूटी में गांजे सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना सेक्टर 17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कोई नियमित काम नही मिलने के कारण वह इस धंधे मे आया। आरोपी कम समय में अधिक पैसे कमाने के चक्कर में करीब 10 दिन पहले कोसी यूपी से किसी अनजान व्यक्ति से 5 किलो गांजा 25000 रुपए में खरीद कर लाया था।

कुछ गांजा आरोपी ने खुद पी लिया तथा कुछ गांजा फरीदाबाद व पलवल में आने जाने वाले राहगीरों को बेच दिया। आरोपी सिकंदर पलवल से अपनी स्कूटी एक्टिवा में 2 किलो गांजा रखकर पलवल से फरीदाबाद के पल्ला में बेचने के लिए आ रहा था कि अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने आरोपी को सेक्टर 17 बाईपास रोड से काबू कर लिया। आरोपी को पूछताछ पूरी करने के पश्चात अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!