फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा “पुलिस की पाठशाला” का आयोजन कर आमजन व विद्यार्थियों को किया जागरुक

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा सेक्टर 15, 16 और अजरौंदा में ऑटो चालकों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर किया गया जागरूक
विभिन्न स्थानों पर “पुलिस की पाठशाला” का किया आयोजन
यह जागरूकता कार्यक्रम सेक्टर 15 मार्केट, सेक्टर 16 मार्केट, ओल्ड सब्ज़ी मंडी चौक, सेक्टर 15 पॉकेट नंबर-2, तथा माध्यमिक विद्यालय अजरौंदा में आयोजित किया गया।
इस दौरान लगभग 150 से अधिक ऑटो चालक, रेहड़ी-पटरी विक्रेता और राहगीरों को:
नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
सड़क सुरक्षा नियमों जैसे हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, स्टॉप लाइन का पालन, वाहन के दस्तावेज पूरे रखना, और दुर्घटना में घायलों की मदद करना जैसे मुद्दों पर जागरूक किया गया।
साइबर अपराध, जैसे कि फ्रॉड कॉल्स, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया सुरक्षा और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर मेहनतकश और दैनिक श्रमिक वर्ग को जागरूक करना था ताकि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम निरंतर शहरभर में इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए कार्यरत है।



