घर में चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने किया गिरफ्तार, 2 मोबाइल फोन बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह की टीम ने घर में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम बोबी है आरोपी फरीदाबाद के एनआईटी की नेहरू कॉलोनी में रहता है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर 3 नंबर एनआईटी में स्थित श्मशान घाट के पास से थाना डबुआ के चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदि है। नशे की पूर्ति के लिये चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।

पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!