सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में Run for Unity का आयोजन

फरीदाबाद, 29 अक्टूबर। खेल एंव युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के द्वारा सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत दिनांक 31.10.2021 को सुबह 7:00 बजे Run for Unity का आयोजन खेल परिसर सैक्टर-12 फरीदाबाद में किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए रमेश वर्मा, जिला खेल अधिकारी द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को ध्यान मे रखते हुए 200 खिलाडियों के द्वारा भिन्न-भिन्न खेल केन्द्रों से भाग लिया जायेगा।

यह दौड़ खेल परिसर सैक्टर-12 से निकल कर रैड लाईट से होते हुए पैट्रोल पम्प से मुड़कर टाऊन पार्क के सामने वाले रोड से होते हुए कोर्ट रोड की तरफ मुड़कर सेंट्रल थाने के सामने वाले रोड से होते हुए वापिस खेल परिसर सैक्टर-12 में समाप्त होगी। दौड़ की समाप्ति उपरांत आजादी के अमृत महोत्सव एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर खिलाड़ियों द्वारा विचार रखे जायेंगे और उसके उपरांत खिलाड़ियों को जलपान वितरित करके कार्यक्रम की समाप्ति कर दी जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!