ई एस आई अस्पताल की टीम ने 2500 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए ई एस आई अस्पताल ने टीम बनाकर शहर के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों व आश्रमों में शिविर लगाया, जिसमें 18 से 45 वर्ष तक के कर्मचारियों व अन्य लगभग 2500 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाया।

कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन सेक्टर-8 ईएसआई हॉस्पिटल के स्वास्थ्य केंद्र द्वारा चिकित्सा अधीक्षक एम एस डॉक्टर अंजली सचदेवा, नोडल ऑफिसर डॉक्टर शालिनी पाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। डॉक्टर ने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण शिविर का लाभ उठाएं व बाकी लोगों को भी प्रेरित करें, जिससे कोविड-19 की लड़ाई जल्दी से जल्दी जीती जा सके। इस अवसर पर अधीक्षक एम एस डॉक्टर अंजली सचदेवा ने बताया कि देश में बनी कोरोना वैक्सीन सुरक्षा मानकों पर सुरक्षित और असरदार है।

डॉ शालिनी पॉल ने कहा कि सभी लोगों को निर्भीक होकर टीकाकरण केंद्र पर आना चाहिए और कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखना चाहिए। वहीं टीकाकरण करवाने के बाद भी मास्क, सैनिटाइजर और उचित दूरी का पालन करना चाहिए जिससे संक्रमण पर रोक लगाने में हम लोग कामयाब हो सके।

इस अवसर पर ई एस आई टीम प्रीता अहूजा ने बताया कि रॉयल हेरिटेज में लगभग 100 स्नेह आश्रम, ग्रीन फील्ड में 61 के आर ऑटो सेक्टर 6 531 शाही एक्सपोर्ट 556 व हॉस्पिटल सेक्टर 8 में 300 लगभग लोगों को वैक्सीन लगाकर संक्रमण के खिलाफ लड़ाई को आगे भी जारी रखेंगे। कमलेश मनजीत रोहित आदि ने भी बढ़-चढक़र के वैक्सीन प्रोग्राम में हिस्सेदारी निभाई व सभी लोगों को जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!