faridabad news देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी को क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने किया गिरफ्तार

faridabad news : फरीदाबाद । अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी संजय को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने संजय वासी गांव सजवार, दरबंगा, बिहार हाल पंचशील कॉलोनी, फरीदाबाद को एतमादपुर पुल फरीदाबाद के पास से काबू कर एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना पल्ला, फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देशी कट्टा व कारतूस किसी अंजान व्यक्ति से 3500/-रू में नोएडा से खरीदा था। आरोपी नशा करने का आदी है और पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है तथा वेटर का काम करता है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!