मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार 12 जनवरी को करेंगे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता: डीसी

फरीदाबाद : डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि वीरवार 12 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं फरीदाबाद जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त विक्रम सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों की शिकायतें जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के एजेंडा में रखी गई हैं। उन एजेंडा से संबंधित विभागों के अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों का पूरा निपटारा करके लाएं।

उन्होंने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण बैठक का आयोजन वीरवार दोपहर बाद 03.00 बजे स्थानीय सेक्टर-12 के एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!