बल्लबगढ़ में दशहरा प्रोग्राम का वरिष्ठ भाजपा नेता भाई भारत भूषण ने किया शुभारंभ

बल्लबगढ़ (मनीष शर्मा) : रामनवमी के अवसर पर दशहरा ग्राउंड सेक्टर 3 में रामलीला कमेटी सेक्टर 3 द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया । इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व शिक्षाविद् भारत भूषण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ।रामलीला कमेटी सेक्टर 3 के प्रधान शिव सिंह मलिक व उप प्रधान अनिल भाटी तथा कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ मौज़ूद रहे ज़िला सुशासन प्रमुख रमेश भारद्वाज जी ने भारत भूषण शर्मा का भव्य स्वागत किया । भारत भूषण शर्मा ने रामनवमी व दशहरे की शहर के देशवासियों को शुभकामनाएं दी और अपने वक्तव्य में कहा समाज की बुराइयों को खत्म करने के लिए हमें अपने अंदर के अहंकार रूपी रावण को दशहरे के मौके पर दहंन करना होगा ।

दशहरा के पर्व का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। रावण दहन का यह कार्यक्रम लोगों को एकजुट करता है, क्योंकि इसके दर्शक न कि केवल हिंदू धर्म से बल्कि सभी धर्म के लोग होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दशहरा हमें सिखाता है कि अच्छाई हमेशा बुराई को मात देती है और प्रकाश हमेशा अंधेरे पर विजय प्राप्त करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!