सीएम मनोहर लाल ने 1 करोड़ 70 लाख से बनी रानी की छतरी का लोकार्पण कर किया अवलोकन

– बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह की रानी की याद में लगभग 300 साल पुरानी छतरी का किया गया है जीर्णोद्धार

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1 करोड़ 70 लाख से बनी रानी की छतरी का लोकार्पण कर अवलोकन किया। बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह की रानी की याद में लगभग 300 साल पुरानी छतरी का जीर्णोद्धार व रेनोवेशन किया गया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वास्तव में रजा नाहर सिंह की याद में उनकी रानी की छतरी का जीर्णोद्धार व रेनोवेशन करके उनकी जीवनी से जुड़ी यादों को आमजन के साथ साझा करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, विधायक नयन पाल रावत, भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, महिला आयोग के चेयरमैन रेनू भाटिया, पुर्व मेयर सुमन बाला, अजय गौड़, संदीप जोशी, राजेंद्र बिसला, रविंद्र राजू, टिपर चंद शर्मा सहित फरीदाबाद मंडल आयुक्त विकास यादव, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, डीसी विक्रम सिंह, एसडीएम त्रिलोक चंद व अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!