टेलिग्राम टास्क देकर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी के मामले में तीन आरोपियों को जोधपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर 19, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 12 फरवरी को उसके पास कॉल आया औऱ टेलिग्राम पर टास्क पूरा करके पैसे कमाने का लालच दिया। जिसके बाद उसे टेलिग्राम पर टास्क दिए गये जिसके बदले उसे करीब 2000/-रू के पास पैसे दिए गये। उसके बाद उससे विभिन्न टास्क के बदले 94,801/-रू लिए गये। लेकिन उसके बाद उससे कोई पैसा वापिस नही दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल ने मामले में कार्रवाई करते हुए रहीश खान वासी मोहन नगर, BJS कॉलोनी, जोधपुर, मुकद्दर खान व साबिर खान वासी काला बेरी नया बिजली घर के पास जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया की आरोपी साबिर खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 28,800/-रू आये थे। साबिर ने अपना खाता मुकद्दर को तथा मुकद्दर ने ये खाता रहिश को दिया था और रहिश ने इस खाता को आगे ठगों को दे दिया था। तीनों आरोपी जोधपुर में पत्थर कटिंग का काम करते है।

आरोपी रहिश को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा साबिर व मुकद्दर को जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!