गुरुचरन सिंह डोरा भारतीय नमो संघ के हरियाणा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त

फरीदाबाद। भारतीय नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल जोहर ने गुरुचरन सिंह डोरा पुत्र सुरजीत सिंह डोरा को हरियाणा प्रदेश में सह मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया है। इस अवसर पर गुरुचरन सिंह डोरा ने प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें संघ ने जो मान सम्मान दिया है वह उस को पूरी ईमानदारी से निभाएगी। उन्होंने कहा कि संघ जो भी उन्हें कार्य देगा वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा करेंगे।

उन्होंने बताया कि वह लगभग 20 साल से भाजपा से जुड़े और विभिन्न पदों पर रहे और सोशल वर्कर के रूप में मानव हित के कार्य करते रहते है। उन्होंने लॉक डाउन में भी जरुरतमंदो की मदद की है उनकी कार्य कुशलता को देखकर उन्हें यह पद दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!