महक जैन ने फरीदाबाद का नाम देशभर में किया गौरवान्वित : लखन सिंगला

  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडडा ने भी फोन पर दी महक जैन को शुभकामनाएं

फरीदाबाद : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 17वां स्थान हासिल करके फरीदाबाद जिले का नाम रोशन करने वाली महक जैन का आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेसी प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने फूलों का गुलदस्ता भेंट करके उन्हें व उनके पिता प्रदीप जैन सहित समूचे परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी। सेक्टर-16ए स्थित महक जैन के निवास पर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने महक जैन का मुंह मीठा कराया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने फोन के माध्यम से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनकी बात करवाई और श्री हुड्डा ने भी महक जैन को उनकी कामयाबी पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर लखन कुमार सिंगला ने कहा कि महक जैन की उपलब्धि से फरीदाबाद का नाम हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में विख्यात हुआ है और यह बेटी फरीदाबाद के उन छात्र-छात्राओं के लिए मिसाल बन रही है, जो भविष्य में यूपीएससी की तैयारी करने में जुटे है।

श्री सिंगला ने कहा कि महक जैन ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि अगर हौंसल बुलंद हो तो कामयाबी मिल ही जाती है, यही कारण है कि उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करके न केवल अपना बल्कि अपने परिवार का नाम भी देशभर में गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि महक जैन ने यह साबित कर दिया कि आज के दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कमतर नहीं है और खासकर उन लोगों के लिए करारा जवाब दिया है, जो बेटियों को बोझ समझते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!