कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अटल पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का किया शिलान्यास

– कहा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में बल्लभगढ़ विधानसभा में जमकर विकास हुए विकास कार्य

बल्लभगढ़ : प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 25 स्थित अटल पार्क (नियर राजीव कॉलोनी चुंगी) के सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा कि इस पार्क पर करीब 63 लाख की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

जिसमें बुजुर्गों के लिए अलग और बच्चों एवं नौजवान साथियों के लिए अलग से ओपन जिम की मशीन भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर उन्होंने कहा की जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बल्लभगढ़ सोहना पुल को डबल करने और बल्लभगढ़ मोहना रोड पर एलिवेटेड पुल की आधारशिला रखने बल्लभगढ़ विधानसभा में आयेंगे।। जिससे रेलपार स्थित बल्लभगढ़ विधानसभा इलाके के निवासियों को फायदा मिलेगा। वहीं साथ ही उद्योग जगत के विकास को भी पंख लगेगे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस पार्क को बहुत ही सुंदर तरीके से डेवलप किया जाएगा। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों की कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। यह कार्य नगर निगम द्वारा पूरा कराया जाएगा। इस मोके पर उन्होंने नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम को दिशा निर्देश दिए हैं की पार्क को सुंदर बनाने में कोई कमी न रहने दें।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में बल्लभगढ़ विधानसभा में जमकर विकास कार्य हुए हैं। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस मौके पर कहा की भाजपा राज में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने लोगों से उनकी समस्याओं को भी सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर मुकेश डागर, धर्मसिंह प्रधान, डॉ मूलचंद पंवार, कयूम खान, तौसीफ खान, मास्टर नरेंद्र सहित राजीव कॉलोनी,गांव रनहेड़ा खेड़ा और झाड़ सैंतली की सरदारी भी मुख्य रूप से मौजूद रही और कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का स्वागत और धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!