रामनवमी पर भक्ति रस में डूबा हरी मंदिर

फरीदाबाद : पांच ए ब्लॉक स्थित हरी मंदिर में पिछले 39 वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पांच नम्बर ए ब्लॉक में स्थित हरी मंदिर के प्रधान अमरनाथ बागी ने बताया कि मंदिर का इतिहास पुराना है सभी ए ब्लॉक निवासियों की कड़ी मेहनत के कारण वर्तमान में मंदिर प्रागण के भीतर सालभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है। अमरनाथ बागी ने बताया कि हरी मंदिर में राम दरबार, हनुमान, राधा कृष्ण, लक्ष्मीनारायण, भगवान भोलेनाथ, शनिदेव के अलावा अन्य देवी देवाताओं की प्रतीमाए स्थापित है जिन्हें देखने के लिए मंदिर के कपाठ खुलते ही भक्तजनों की भीड़ होने लग जाती है। हरी मंदिर के जनरल सेक्रेटरी तिलक राज अहुजा ने बताया कि रामनवमी पर मंदिर प्रागण में विधिवत पूजा अर्चाना की गई इसके उपरांत प्रसाद की वितरण भी हुआ। मंदिर की महिला विग प्रधान मधु ने बताया कि समूचे वर्ष मंदिर में महिला कीर्तन के अलावा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे है।

उन्होंने बताया कि मंदिर में पदाधिकारियों के सहयोग से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन भी किया जाता है जिसका लाभ क्षेत्रवासी खूब उठाते है। रामनवमी पावन के अवसर पर कमलेश शर्मा, मुन्नी शर्मा, जगदीश चावला के अलावा अन्य पदाधिकारियों व हजारों राम भक्तों ने हाजिरी लगाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!