जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष बने रोशनलाल बोरड़

फरीदाबाद। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के नव मनोनीत अध्यक्ष , पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तेरापंथ भवन, सैक्टर-10, फरीदाबाद पर आयोजित हुआ। सभा के निवर्तमान अध्यक्ष विजय नाहटा ने नव मनोनीत अध्यक्ष रोशनलाल बोरड़ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, तत्पश्चात पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष गुलाब बैद एवं कन्हैया लाल बैद, मंत्री संजय दुगड़, सह मंत्री नवीन छाजेड़, दिलीप गौशल एवं संगठन मंत्री चैन रूप तातेड़ मौजूद थे।

तेरापंथ युवक परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष संकेत लुनिया ने नव मनोनीत अध्यक्ष राजेश जैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात पदाधिकारियों एवं पूरी कार्यकारिणी शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पुरे सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के तहत हुआ। सभा के पूर्व अध्यक्ष आई सी जैन गोलछा, बहादुर सिंह दुगड़, महिला मंडल अध्यक्षा सुनीता नाहटा, टी पी एफ अध्यक्ष नयन प्रकाश भंसाली ने नए अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तेरापंथ समाज ने कोरोना काल की विकट परिस्थिति में भी किस प्रकार हम अपने दायित्वों का निर्वाह पुरे आत्मविश्वास एवं जागरूकता के साथ कर सकते हैं इसका बहुत सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!