महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर नारी शक्ति पर सेमिनार आयोजित

नई दिल्ली : आर्ट्स रिंग रोड लाजपत नगर के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर नारी शक्ति विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजिक शिप्रा सिंह एवं हरसिमर ने एक साथ मिलकर नारी शक्ति कार्यक्रम के सदस्यों को संगठित किया। इस कार्यक्रम में दो महिला डॉक्टर डॉ. आरुषि डूडेजा एवं डॉ. अमोदिता आहूजा ने महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर संबोधित किया। दोनों डॉक्टरों ने समस्याओं के निवारण के लिए सभी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी महिलाओं को जागरुक करना था और उन्हें साथ मिलकर आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना था।



