सीएससी हरियाणा दिवस के उपलक्ष में पर्वतीय कॉलोनी में सेवाओं का सरलता से लाभ देने के उद्देश्य से शुरु किए गए अटल जन सेवा केंद्र : विजय सिंह

फरीदाबाद 9 जुलाई। सरकार की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का सरलता से लाभ देने के उद्देश्य से शुरु किए गए अटल जन सेवा केंद्र आमजन को खूब रास आ रहे हैं। अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से न केवल नागरिकों को एक ही छत के नीचे योजना का लाभ मिल रहा है बल्कि उनका समय व धन की बचत भी होती है। अटल जन सेवा केंद्र सरल योजना के तहत इन केंद्रों में आमजन को योजनाओं व सेवाओं की ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना तथा आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कर पेपरलेस तरीके को सुनिश्चित करना है।
अटल सेवा केंद्रों में लोगों को लाइन में न लगना पड़े इसके लिए पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज के आधार पर टोकन दिया जाता है। शॉप नंबर – 239, पर्वतीय कॉलोनी, नियर के. डी स्कूल। 60 फीट एंड ,एन. आई .टी . फरीदाबाद नजदीक बने अंत्योदय सरल केंद्र में सरकारी सेवाओं का लाभ लेने आए लोगों ने सरकार के इस योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले उन्हें छोटे से काम के लिए भी सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे और ज्यादा पैसे भी खर्च होते थे लेकिन अंत्योदय केंद्र बनने से हमारा समय भी बचता है और तय समय में योजना का लाभ भी मिल रहा है। पेन कार्ड, वोटर कार्ड, डोमेसाईल, जाति प्रमाण पत्र इनकम सर्टिफिकेट, विधवा पेंशन, बुढ़ापा पेंशन, विकलांग पेंशन, लाडली पेंशन निराश्रित पेंशन, न्यू राशन कार्ड, प्रधानमंत्री श्रम योजना, आयुष्मान कार्ड, नेशनल पेंशन स्कीम।
इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एन.आई.टी डिपार्ट सचिन भाटी, फरीदाबाद ट्रस्ट के चेयर मेन नवीन सैनी, पर्वतीय कॉलोनी के इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह फौगाट, सेंटर संचालक विजय सिंह और विनय सिंह रोड सेफ्टी आदि लोग शामिल थे ।निगरानी में ये योजना जन लागू बताई गई हैं। पेन कार्ड, वोटर कार्ड, डोमेसाईल, जाति प्रमाण पत्र इनकम सर्टिफिकेट, विधवा पेंशन, बुढ़ापा पेंशन, विकलांग पेंशन, लाडली पेंशन निराश्रित पेंशन, न्यू राशन कार्ड, प्रधानमंत्री श्रम योजना, आयुष्मान कार्ड, नेशनल पेंशन स्कीम।



