वार्ड नंबर 6 से पायल नागर को मिल रहा भारी समर्थन

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : नगर निगम चुनाव 2025 की मतदान तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। वार्ड नंबर 6 से प्रत्याशी पायल नागर जिनका चुनाव निशान सिलेंडर है वार्ड वासियों का व्यापक समर्थन मिलता नजर आ रहा है। उनके समर्थन में कई सामाजिक संगठन और स्थानीय नागरिक खुलकर सामने आ रहे हैं।
पायल नागर एक शिक्षित और समझदार उम्मीदवार हैं, जिनका परिवार लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहा है। उनके वरिष्ठ पारिवारिक सदस्य नंदकिशोर नागर की लोकप्रियता और सामाजिक योगदान को देखते हुए भी जनता का भरोसा पायल नागर के प्रति बढ़ता जा रहा है।

चुनाव प्रचार के दौरान फूल-मालाओं और स्वागत सभाओं के जरिए पायल नागर का जोरदार समर्थन किया जा रहा है। पायल नगर के पक्ष में जेजेपी के वरिष्ठ नेता हाजी करामत अली, टीम ब्रिज मंडल से पंडित विनोद शर्मा, बीएसपी जिला अध्यक्ष कमल गौतम और अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में प्रचार प्रसार करते नजर आ रहे हैं वहीं वार्ड के वरिष्ठ नागरिक विनोद ठाकुर, अशोक कुमार, संजय नितिन, अजय पाल, रतनलाल, गौरव राज, मोनू चौबे, राजेश राजवीर लोधी, सपना, लता के साथ वरिष्ठ वार्ड वासी और वरिष्ठ राजनेता व सामाजिक सरदारी भी खुलकर समर्थन दे रहे हैं। स्थानीय मतदाताओं का मानना है कि पायल नागर वार्ड के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगी।
समर्थकों का कहना है कि पायल नगर की शिक्षित पृष्ठभूमि और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता वार्ड के उज्जवल भविष्य की गारंटी है। वार्ड में लगातार छोटी-छोटी सभाओं के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है, जिससे उनकी लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है।



