देसी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद 11 दिसम्बर : 10 दिसम्बर को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से अजय वास दिल्ली के पास अवैध असला देसी कट्टा की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर अपराध शाखा की टीम ने अजय वासी गांव मिट्ठापुर दिल्ली हाल नजदीक सांई मंदिर पल्ला को YMCA चौक के पास से काबू किया। जिससे मौके पर देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसके खिलाफ थाना सैक्टर 8 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को नवीन नगर फरीदाबाद से किसी अन्जान व्यक्ति से 3000/-रु में खरीद कर लाया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!