प्रोपर्टी डीलर के ऑफिस पर हमला करने के मामले में अपराध शाखा AVTS की टीम ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : थाना पल्ला में रिंकू सिंह वासी सेक्टर-37 फरीदाबाद ने एक शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह प्रोपर्टी डीलर का काम करता है। जिसका संजय कालोनी सूर्या विहार-1 नियर बुद्ध बाजार तिलपत में R.S. तौमर प्रोपट्रीज के नाम से ऑफिस है। 27 जनवरी को समय करीब 4.00 बजे दोपहर को उसके भतीजे संतोष का फोन आया कि ऑफिस पर चार लडके बिना नम्बर की मोटर साईकिल पर आये थे। जिन्होने ऑफिस पर फायर किया व शीशे तोड़ दिए व ईंट पत्थर से पथराव किया। जिसके कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को धमकी भरा फोन कर हर महिना एक लाख रुपए की मांग की। जिसके संबंध में थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम ने आरोपी मोहित उर्फ अंकित वासी संजय कॉलोनी तिलपत पाला को सरपंच कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।

मामले में पहले ही आरोपी विकास, मोहित व सचिन को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी मोहित उर्फ अंकित को मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!