कहीं मुनाफाखोरी की तो कहीं ताश खेलने वालों की आ रही शिकायतें !

फरीदाबाद। पूरे हरियाणा में लॉकडाउन है। पुलिस लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने का पूरा प्रयास कर रही है। लोग भी इसकी अनुपालना कर रहे हैं लेकिन फरीदाबाद में सब्जियों व राशन की चीजों की मुनाफाखोरी जारी है। कंट्रोल रूम पर सबसे ज्यादा शिकायतें मुनाफाखोरी करने की आ रही हैं। हर शहर में नियम तोडऩे वालों के सैकड़ों की संख्या में चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। लेकिन सब्जी बहुत महंगी हो गई है। टमाटर जो लॉकडाउन से पहले 10 से 20 रुपये किलो था वो 30 से 40 रुपये किलो बेचा जा रहा है। आलू भी इसी प्रकार महंगा कर 50 रुपए किलो बेचा जा रहा है। इसी तरह दूसरी चीजों में भी महंगाई है। प्रशासन ने दाम तय कर दिए हैं लेकिन कुछ दुकानदार तय दाम से ज्यादा कीमत पर सब्जियां और राशन बेच रहे हैं।

वहीं लॉकडाउन के बीच फरीदाबाद की गली-मोहल्लों में ताश खेलने वाले लोगों को देखा जा सकता है। शहर के गली-मोहल्ले में झुंड बनाकर युवकों के एकत्र होते देखा जा सकता है। जवाहर कालोनी की गलियों में लोग बिना डर के घूम रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस कर्मचारियों को वार्डों में पैदल गश्त करने के आदेश दिए हैं तो वही राइडर की ड्यूटियां लगाई है कि वह गलियों में जाकर युवकों को पकड़े उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!