छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का परचम लहराया

फरीदाबाद : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा आयोजित फरीदाबाद झज्जर जॉन के क्षेत्रीय युवा समारोह में राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा कॉलेज का परचम लहराया। इस समारोह में फरीदाबाद झज्जर तथा पलवल के 35 कॉलेजों ने हिस्सा लिया।

राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए कई पुरस्कार प्राप्त किए। भारती को क्ले मॉडलिंग में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समय नूर को उर्दू कविता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। माधव झा को संस्कृत श्लोक का उच्चारण में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पूनम को रंगोली में तथा निशा को पोस्टर मेकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

महाविद्यालय पहुंचने पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुनीता मलिक ने विद्यार्थियों को ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र भेंट करके सम्मानित किया तथा उनको बधाई दी। डॉक्टर सुनील शर्मा जो कि सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी हैं उन्होंने बताया के विजेता विद्यार्थी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में जनवरी माह के दौरान होने वाले अंतर क्षेत्रीय युवा समारोह मैं भाग लेने जाएंगे तथा महाविद्यालय इन विद्यार्थियों को और अधिक सुविधाएं प्रदान करके प्रशिक्षण प्रदान करेगा ताकि अंतर छेत्री युवा समारोह में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!