सरसों 4650 रुपये प्रति किंवटल, गेहूं की 1975 रुपये प्रति किंवटल की दर से खरीद सरकारी एजेंसी द्वारा की गई!

बल्लभगढ़ : उपायुक्त यशपाल के दिशा निर्देशों और एसडीएम अपराजिता के मार्ग दर्शन में स्थानीय अनाज मंडी में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार शुक्रवार को गेहूं और सरसों की खरीद शुरू कर दी गई है। सरसों 4650 रुपये प्रति किंवटल गेहूं की 1975 रुपये प्रति किंवटल की दर से खरीद सरकारी एजेंसी द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य/एमएसपी पर की गई है।

मार्केट कमेटी के सचिव ऋषि कुमार ने यह जानकारी देते बताया कि बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों की 11 किंवटल और गेहूं की 721 किंवटल खरीद सरकारी एजेंसी हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में गेहूं और सरसों खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार किए गए हैं।

उन्होंने बताया किसानों के लिए पेयजल व्यवस्था, मंडी में साफ-सफाई सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कोविड-19 के नियमों की पालना की जा रही है और वैश्विक महामारी करोना के बचाव के लिए भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के प्रचेज अधिकारी जसवंत सिंह, मार्केट कमेटी के सचिव ऋषि कुमार सहित कृषि विपनन बोर्ड तथा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारी, कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!