छीनाझपटी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने दो आऱोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : थाना सुरजकुण्ड में सिम्मी वासी विश्वकर्मा कॉलोनी, दिल्ली ने दी शिकायत में बताया कि 9 जुलाई को जब वह मानव रचना स्कूल के पास खडी थी, तभी एक मोटरसाईकिल पर दो लडके आये और उसके हाथ से मोबाईल फोन छीन कर भाग गये। जिस शिकायत पर थाना सुरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंकज वासी रेडका, पलवल हाल दयालनगर, फरीदाबाद व छोटू वासी मोहदवा, बारहबंकी उ.प्र. हाल दयालनगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी है और इन पर पूर्व में भी चोरी, जुआ, NDPS के मामले दर्ज है। आरोपी पंकज जून में बिहार जेल से अवैध शराब सप्लाई करने के मामले में जमानत पर आया था। आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल व एक मोबाईल फोन बरामद किया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!