वीर एवं शहीदी दिवस पर दी जाएगी शहीदोँ को श्रद्धांजलि : उपायुक्त

फरीदाबाद, 22 सितम्बर। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि बुधवार 23 सितंबर को प्रातः 09:30 बजे सेक्टर 12 स्थित वॉर मेमोरियल में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के वीर एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उन्हें हरियाणा पुलिस की सलामी गार्ड द्वारा सलामी भी दी जाएगी।



