नाबालिक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा महिला अपराधों के संबंध में लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस चौकी सेक्टर-19 की टीम ने नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना ओल्ड़ फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन घरों में झाडूपोंछा का काम करती है। जिसको सोनू ने अपना फोन नम्बर दिया और बातचीत करने लगा। इसके बाद आरोपी सोनू ने शादी का झांसा देकर उसकी बहन के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये। जिस शिकायत पर पुलिस थाना ओल्ड में पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-19 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोनू उर्फ शरीफ वासी आदर्श कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी NIT-4 में एक कम्पनी में काम करता है। उसने नाबालिक लड़की को कई बार वहां से आते जाते देखा था। उसने लड़की को बातों में फंसाया और उसको अपना फोन भी दिया तथा बाद में शादी का झांसा देकर सेक्टर 19 क्षेत्र स्थित ओयो होटल में ले जाकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!