फरीदाबाद में 20 व 21 नवंबर को होगा युवा महोत्सव का आयोजन, पंजीकरण का 07 नवम्बर अंतिम दिन : डीसी विक्रम सिंह
विलुप्त होती लोक कला को संजोने का हरियाणा सरकार का बेहतरीन प्रयास

– जिला युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए 15 से 29 वर्ष होनी चाहिए आयु
फरीदाबाद, 31 अक्टूबर (मनीष शर्मा)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि फरीदाबाद में 20 व 21 नवंबर को युवा महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए पंजीकरण का 07 नवम्बर अंतिम दिन है। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि विलुप्त होती लोक कला को संजोने का यह हरियाणा सरकार का बेहतरीन प्रयास है। जिला युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए 15 से 29 वर्ष होनी आयु चाहिए।
हरियाणा सरकार द्वारा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के माध्यम से राज्य के प्रत्येक जिला के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा महोत्सव का आयोजन 17 व 18 नवंबर तथा 20 व 21 नवंबर को किया जाएगा, जिसके लिए पंजीकरण कराने की 07 नवम्बर 2023 अंतिम तिथि है।
डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला युवा महोत्सव विलुप्त होती लोक कला को संजोने का हरियाणा सरकार का बेहतरीन प्रयास है।
पंजीकरण के लिए यहां करें सम्पर्क:-
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में पंजीकरण के लिए जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए टेलिफोन नम्बर 0129-2415920 और वेबसाइट faridabad.giti@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं। जिला युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच तथा परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है।
हरियाणा के जिलावार युवा उत्सव कार्यक्रम:-
बता दें कि 17 व 18 नवंबर को जिला अंबाला, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल, हिसार, जींद, फतेहाबाद व सिरसा तथा 20 व 21 नवंबर को गुरुग्राम सहित फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी तथा भिवानी में जिला युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक जिले में 750 रुपए से लेकर 15000 रुपए तक के 48 नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।



