जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तोमर ने उच्च शिक्षा मंत्री को बधाई दी

फरीदाबाद, 16 जनवरी : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंटवार्ता की और उन्हें उच्च शिक्षा मंत्री का नया कार्यभार मिलने पर बधाई दी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में मूलचंद शर्मा को उच्च शिक्षा विभाग आवंटित किया है, जो पहले से ही परिवहन, खान और भूविज्ञान और चुनाव विभाग संभाल रहे हैं। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विलय को ‘उच्च शिक्षा विभाग’ के रूप में अधिसूचित किया है।
इस अवसर पर कुलपति ने कैबिनेट मंत्री को विश्वविद्यालय की विकास गतिविधियों से अवगत करवाया और विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया। मंत्री ने कहा कि जे.सी. बोस विश्वविद्यालय प्रदेश का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है और सरकार इस विश्वविद्यालय के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कुलपति को विश्वविद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!